अलीराजपुर असाडा राजपुत समाज की नव चेतना महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव;राम- सीता और हनुमान के रूप में सजधज कर पहुंचे बच्चें…

 अलीराजपुर                  रिपोर्टर आशीष  वाणी

अलीराजपुर असाडा राजपूत समाज की नव चेतना महिला मंडल के द्वारा मंगलवार रात को स्थानीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फाग उत्सव में आज बिरज में होली रे रसिया… होलिया में उड़े रे गुलाल… होली आई रे…जैसे फाग गीतों पर महिला मंडल सदस्यों ने गरबा रास किया। वहीं समाज के बच्चे राधा-कृष्ण, राम- लक्ष्मण- जानकी और हनुमान की वेशभूषा में नजर आए। राधे-कृष्णा और राम, लक्ष्मण, जानकी के रूप में जब बच्चे मंदिर में प्रवेश कर रहे थे तो पुष्प वर्षा से समाजजनों ने स्वागत किया। नव चेतना महीला मंडल की मीडिया प्रभारी भावना आशीष सिंह वाघेला ने बताया कि फाग उत्सव में शक्ति भजन मंडल की महिलाओं ने भी संगीतमय गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं DJ की धुन पर भी फाग उत्सव में मौजूद सभी समाजजनों ने जमकर उल्लास का आनंद लिया। स्थानीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई थी। फाग उत्सव के प्रारंभ में नवचेतना महीला मंडल तथा सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान की पूजा अर्चना कर प्रथम उन्हें पुष्प अर्पित कर गुलाल लगाया, उसके पश्चात फाग उत्सव प्रारंभ हुआ। फाग उत्सव में समाज की महिलाएं बड़ी संख्या मे पहुंची ओर इस उत्सव का आनन्द लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नव चेतना महीला मंडल,सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति सदस्यों के साथ शक्ति महिला भजन मंडल का विशेष सहयोग रहा है।असाडा राजपूत समाज की नव चेतना महिला मंडल के द्वारा मंगलवार रात को स्थानीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया।                                                                         जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फाग उत्सव में आज बिरज में होली रे रसिया… होलिया में उड़े रे गुलाल… होली आई रे…जैसे फाग गीतों पर महिला मंडल सदस्यों ने गरबा रास किया। वहीं समाज के बच्चे राधा-कृष्ण, राम- लक्ष्मण- जानकी और हनुमान की वेशभूषा में नजर आए। राधे-कृष्णा और राम, लक्ष्मण, जानकी के रूप में जब बच्चे मंदिर में प्रवेश कर रहे थे तो पुष्प वर्षा से समाजजनों ने स्वागत किया। नव चेतना महीला मंडल की मीडिया प्रभारी भावना आशीष सिंह वाघेला ने बताया कि फाग उत्सव में शक्ति भजन मंडल की महिलाओं ने भी संगीतमय गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं DJ की धुन पर भी फाग उत्सव में मौजूद सभी समाजजनों ने जमकर उल्लास का आनंद लिया। स्थानीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई थी। फाग उत्सव के प्रारंभ में नवचेतना महीला मंडल तथा सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान की पूजा अर्चना कर प्रथम उन्हें पुष्प अर्पित कर गुलाल लगाया, उसके पश्चात फाग उत्सव प्रारंभ हुआ। फाग उत्सव में समाज की महिलाएं बड़ी संख्या मे पहुंची ओर इस उत्सव का आनन्द लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नव चेतना महीला मंडल,सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति सदस्यों के साथ शक्ति महिला भजन मंडल का विशेष सहयोग रहा है।

Recent Posts
error: Content is protected !!