अलीराजपुर में महिला सम्मेलन मे महिलाओ ने भरी हुंकार….अबकी बार 400 पार

आलीराजपुर।

 । रिपोर्ट आशीष वाणी

भारतीय जनता महिला मोर्चा नगर मंडल आलीराजपुर द्वारा “राष्ट्रवाद और हिंदुत्व” विषय पर आयोजित महिला सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाओ ने पहुंच कर संकल्प लिया की इस लोकसभा चुनाव में महिलाओ के आत्मसम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे क्षेत्र की लाडली बहना श्रीमती अनिता नागरसिंह जी चौहान को भारी मतों से विजय बनाकर लोकतंत्र के इस चुनावी यज्ञ में राष्ट्रनिर्माण हेतु भाजपा को वोट देकर अपनी आहुति डालेंगे।

स्थानीय श्रीनाथ गार्डन में आयोजित महिला सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती दिव्या गोविंदा गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए केंद्र कर राज्य सरकार की महिलाओ के आत्मसम्मान के लिए लागू विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिसके बाद शासकीय महाविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुश्री पूनम सोमानी ने राष्ट्रवाद और हिंदुत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता राजू शाह ने महिलाओ को संबोधित करते कांग्रेस कार्यकाल में महिलाओं की स्थिति और भाजपा सरकार में महिलाओ के लिए लागू योजनाओं से महिलाओ की मजबूत परिस्थिति का उल्लेख करते हुए अपना संबोधन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती बबिता दिलीप गुप्ता ने भी अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया वही श्रीमती प्रतिभा आशुतोष पंचोली ने भी कविता के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता जी चौहान को विजय बनाने की बात की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने महिलाओ में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उनके मत का महत्व समझाया वही अंत में पुष्पा राजेश गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

Recent Posts
error: Content is protected !!